i love my india
Saturday, 5 November 2016
world of how many contry
दुनिया के पूर्ण सम्प्रभुता सम्पन्न देशों की संख्या 194 है।
इनमें से 192 संयुक्त राष्ट्र-सदस्य हैं।
वैटिकन सिटी को सम्प्रभुता सम्पन्न राज्य की मान्य परिभाषाओं में रखा जा सकता है, पर वह संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं केवल स्थायी पर्यवेक्षक है।
संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के अलावा कुछ राजव्यवस्थाएं और हैं, जिन्हें पूर्ण देश नहीं कहा जा सकता ।
उनके नाम हैं अबखाजिया, कोसोवो, नागोर्नो–कारबाख, उत्तरी सायप्रस, फलस्तीन, सहरावी गणराज्य, सोमालीलैंड, दक्षिण ओसेतिया, ताइवान, और ट्रांसनिस्ट्रिया।
इनकी संख्या 12 है।
ये देश किसी न किसी वजह से राष्ट्रसंघ के पूर्ण सदस्य नहीं हैं।
हाल में अफ्रीका में एक नए देश का जन्म हुआ है, जिसका नाम है दक्षिणी सूडान।
लम्बे अर्से से गृहयुद्ध के शिकार सूडान में पिछले साल जनवरी में एक जनमत संग्रह हुआ, जिसमें जनता ने नया देश बनाने का निश्चय किया है।
यह फैसला देश के सभी पक्षों ने मिलकर किया है।
नए देश ने 9 जुलाई 2011 को औपचारिक ऱूप से जन्म लिया। यह भी संयुक्त राष्ट्र सदस्य है।
पुलिस का नम्बर 100 क्यों है? क्या हर देश में पुलिस का यही नम्बर होता है?
इसे आपतकालीन सहायता नम्बर कहते हैं।
आमतौर पर यह ऐसा नम्बर होता है जो आसानी से याद रहे।
भारत में पुलिस कंट्रोल रूम का नम्बर 100 होता है।
यूरोप के तमाम देशों में यह 112 है।
इंग्लैंड में 999 और
अमेरिका तथा कनाडा में 911।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी 999 है।
जापान, चीन और इंडोनेशिया में 110,
पाकिस्तान में 15,
श्रीलंका में 118 और 119।
बंद कमरे में रेफ्रिजरेट का दरवाजा कुछ समय के लिए खुला छोड़ देने पर कमरा थोड़ा गर्म हो जाता है। ऐसा क्यों?
दरअसल रेफ्रिजरेटर बाहर से हवा अंदर ले जाता है।
ऐसा करते हुए वह हवा से गर्मी को सोख लेता है।
इस गर्मी को भी कहीं न कहीं जाना होता है।
आपने देखा होगा कि रेफ्रिजरेटर का पिछला हिस्सा गर्म होता है।
जब आप रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खुला छोड़ देंगे तो उसकाकम्पेशर ज्यादा चलेगा जिससे और ज्यादा गर्मी
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment